18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्‍मृति ईरानी ने की महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने की घटना की निंदा, पूछा- सोनिया गांधी चुप क्यों?

Highlights हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों ने खींचा था। दिल्‍ली में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्‍यालय के सामने प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Smriti Irani

स्‍मृति ईरानी

नई दिल्‍ली। हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों से खींचवाना के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

इस मामले को लेकर केंद्रीय महिला विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी और महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने शर्मनाक बताया है। इस कृत्‍य के विरोध में दिल्‍ली में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्‍यालय के सामने प्रदर्शन भी किया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की महिला विधायकों के ट्रैक्टर खींचने पर भावुक हुए सीएम खट्टर, कहा- ये देखकर रातभर सो नहीं पाया

वीडियो में देखा गया कि हरियाणा की महिला विधायकों द्वारा खींचे जा रहे ट्रैक्टर पर हुड्डा बैठे हुए हैं। इसे देखकर केंद्रीय महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाला नजारा था।

उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस नेता ट्रैक्टर पर शांति से बैठा है, जिसे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शारीरिक रूप से खींचवाया जा रहा है। वे समझती हैं कि वह एक राजनीतिक बयान देना चाहते हैं, विरोध करते हैं, लेकिन क्या महिलाओं की कीमत पर ऐसा किया जाना चाहिए? उन्‍होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की चुप्पी क्यों साध रखी है। कांग्रेस में महिलाएं उस काम को कैसे करती हैं, जिसे पुरुष भी करने से इंकार करते हैं।