6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात, गुरुवार तक बर्फबारी और बारिश की संभावना

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। जम्मू एवं कश्मीर में मौसम विभाग ने गुरुवार तक बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:17 PM IST

Snowfall

जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात, गुरुवार तक बर्फबारी और बारिश की संभावना

श्रीनगर। सर्दी का मौसम आ चुका है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अभी से ही जमकर बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी से जहां नजारे शानदार हो गए हैं वहीं लोगों का जन जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।

Video: नवंबर में ही पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, बर्फबारी से जन जीवन अस्त-व्यस्त

गुरुवार को भी बर्फबारी की संभावना
जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में गुरुवार तक छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की बात कही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार के बाद से मौसम में कुछ सुधार होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में सामान्य बारिश 47.6 मिलीमीटर के मुकाबले एक अक्टूबर से सात नवंबर के बीच 83.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, पहलगाम में 1.3 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ। जम्मू में 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ जबकि कटरा में 11.7 डिग्री, बटोटे में 7.4 डिग्री, बनिहाल में 0.5 डिग्री और भदरवाह में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

यातायात बाधित
पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला पर उच्च क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही हैं, वहीं अब निचले इलाकों में भी हिमपात हो रहा है। राजौरी में ताजा स्नोफॉल से पर्वतों से सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी से यातायात पर भी असर हुआ है। प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी है। प्रशासन ने घाटी के सात संवेदनशील जिलों में लोगों और पर्यटकों से नहीं जाने की अपील की है। ऐतिहासिक मुगल रोड को 14 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। सड़कों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है।