31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार पर मंथन : सोनिया गांधी बोलीं- कांग्रेस में बदलाव हो गया जरूरी

सोनिया गांधी ने कहा कि चुनाव परिणामों को देखने के बाद साफ है कि पार्टी में बदलाव की जरूरत है। हमें इन गंभीर झटकों पर संज्ञान लेने की जरूरत है। सोनिया ने कहा कि पार्टी के अगले अध्यक्ष पद के चुनाव का शेड्यूल तैयार हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 May 2021, 3:37 PM IST

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC)की बैठक की। बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि चुनाव परिणामों को देखने के बाद साफ है कि पार्टी में बदलाव की जरूरत है। हमें इन गंभीर झटकों पर संज्ञान लेने की जरूरत है। सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी के अगले अध्यक्ष पद के चुनाव का शेड्यूल तैयार हो गया है। हालांकि पार्टी के कुछ नेताओं की राय के बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनावों में पराजय का कारण बने हर पहलू पर गौर करने के लिए छोटा समूह गठित किया जाएगा।

हार से सही सबक लेने की जरूरत
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज ऑनलाइन मीटिंग में कहा कि कांग्रेस को हार से सही सबक लेने की जरूरत है और ये जानना जरूरी है कि ऐसे नतीजे क्यों आएं हैं। उन्होंने असम और केरल की हार तथा पश्चिम बंगाल में एक भी सीट नहीं मिलने को अत्यंत निराशाजनक बताया। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा इस हार पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर सच्चाई से मुंह फेरा तो सही सबक नहीं मिलेगा। उन्होंने चुनावों में कांग्रेस की नाकामी की समीक्षा के लिए एक समिति बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें :— सुप्रीम कोर्ट में अचानक आने लगी सोनिया गांधी की आवाज, कपिल सिब्बल ने तुरंत करवाई बंद


अध्यक्ष के चुनाव पर कांग्रेस एकमत नहीं
सोनिया ने कहा कि इस साल 22 जनवरी को जब मिले थे तब हमने फैसला किया था कि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जून के मध्य तक पूरा होगा। चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने चुनाव कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने इस बैठक में कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने पर भी चर्चा की। लेकिन नए अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी एकमत नहीं दिखी। इस दौरान अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव का विरोध किया। इन नेताओं ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान चुनाव कराने की कोई जरूरत नहीं है। इस बैठक में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा समेत CWC के बाकी सदस्य शामिल हुए है।