31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राधे मां के भक्त रहे कारोबारी ने की शिकायत, बताया जान का खतरा

कारोबारी मनमोहन गुप्ता का आरोप है कि राधे मां उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रही हैं

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Sep 01, 2016

Radhe Maa

Radhe Maa

मुंबई। राधे मां एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बाद उनके बेहद करीबी रहे कारोबारी ने मुंबई के बोरीवली पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराई है। कारोबारी मनमोहन गुप्ता का आरोप है कि राधे मां उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रही हैं। गुप्ता ने राधे मां की करीबी छोटी मां को भी आरोपी बनाया है। कारोबारी की शिकायत पर राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


radhe-maa-55c88d6b0c1b4_l.jpg" border="0">

गुप्ता का कहना है कि राधे मां से उनके रिश्ते बेहद अच्छे थे और वह उनके घर में ही रहती थीं। गुप्ता मुंबई की मशहूर एमएम मिठाईवाला के मालिक हैं। अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, ओमानए दुबई समेत कई देशों में एमएम मिठाईवाला अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करते हैं। अब तक वे राधे मां को वो अपनी सक्सेस का क्रेडिट देते थे, लेकिन उनकी बहू ने ही राधे मां पर दहेज को लेकर के आरोप लगाए हैं। बताया जाता है कि गुप्ता ही राधे मां को पंजाब के गुरुदासपुर से मुंबई लाए थे और देवी मां का अवतार बताकर उनका खूब प्रचार-प्रसार किया था।




पहले भी रही सुर्खियों में
खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ मुंबई के बोरीवली इलाके में केस दर्ज हो चुका है। उन पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से प्रताडि़त करवाने का आरोप लगा है। बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राधे मां के खिलाफ मुंबई, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग केस दर्ज हो चुके हैं। दहेज मामले में मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि, तमाम आरोपों को राधे मां ने गलत बताया है।

गुरदासपुर में हुआ था जन्म
राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुई है। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकात हुई, जिसके बाद से ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया। कुछ समय बाद वह मुंबई आ गई और राधे मां के नाम से मशहूर हो गई।

ये भी पढ़ें

image