
नई दिल्ली।
कोरोना ( coronavirus ) की चेन तोड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन ( Lockdown ) चल रहा है। 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म हो जाएगा। साथ ही, 18 मई से लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने कहा है कि 18 मई के बाद लॉकडाउन ( Lockdown 4 From 18 May ) नए रंग-रूप में जारी रहेगा। लेकिन, इस बार लॉकडाउन कई मायनों में अलग होगा, नए नियमों वाला होगा।
उन्होंने कहा कि 18 मई से पहले लॉकडाउन 4 को लेकर जानकारी साझा की जाएगी। यानी कि 18 मई से पहले लॉकडाउन 4.0 की पूरी गाइडलाइंस ( Lockdown 4.0 Guidelines ) जारी होगी। बता दें कि लॉकडाउन के करीब 50 दिन पूरे होने को है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर देश में सबकुछ बंद पड़ा है। लेकिन, अब सरकार धीरे-धीरे जिंदगी को सामान्य पटरी पर लाने की कोशिश में है। 18 मई से बहुत सी चीजों में बदलाव होगा, इस बात का संकेत पीएम मोदी ने अपने भाषण में भी दिया था।
जानकारों की मानें तो इस बार लॉकडाउन में और ज्यादा रियायतें दी जाएगी। हालांकि, रेड जोन में और कड़े नियम किए जा सकते है। लेकिन, ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ और दुकानों को खोलने की छूट दी जा सकती है। क्योंकि सरकार अब अर्थव्यव्स्था को पटरी पर लाने की तैयारी भी कर रही है। होगी
खुल सकती है चाय, रेस्टोरेंट, मिठाई, कपड़े की दुकानें
बता दें कि सरकार लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट की योजना बना रही है। लॉकडाउन 3.0 में ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ शर्तों के साथ कई दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। इस बार सरकार ग्रीन, ऑरेंज ज़ोन में सीमित व्यावसायिक गतिविधियों को इजाजत दे सकती है। इस बार चाय, रेस्टोरेंट, मिठाई, कपड़े आदि दुकानों को खोलने की छूट दी जा सकती है। क्योंकि राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में इन दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि 18 मई के बाद लॉकडाउन 4 में इन दुकानों को खोलने की इजाजत मिलेगी, लेकिन सशर्त।
राजस्थान, बिहार में चाय, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान खुलेंगी
बता दें कि राजस्थान सरकार ने चाय, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान खोलने की छूट दे दी है। इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। हालांकि, सिर्फ ग्रीन और ऑरेंज में ही इन दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। साथ ही दुकानों पर ग्राहकों को बैठने की इजाजत नहीं होगी। ग्राहक सिर्फ दुकान से सामान खरीद सकेंगे या फिर दुकानदार होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसी तरह बिहार में भी कुछ इलाकों में रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है।
सार्वजनिक परिवहन सेवा हो सकती है शुरू
लॉकडाउन 3.0 के दौरान सरकार ने रेल सेवा ( Indian Railway ) शुरू कर दी। अब विमान और मेट्रो सेवाएं भी शुरू हो सकती है। लॉकडाउन 4.0 में सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवा में ढील दे सकती है। क्योंकि जब सरकारी और निजी कार्यालय खुलेंगे तो आवागमन की आवश्यकता होगी। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी जनता से बस, मेट्रो, ऑटो जैसी सेवाओं को शुरू करने के लिए सुझाव मांगे हैं।
स्कूल, मॉल बंद रहेंगे
माना जा रहा है कि लॉकडाउन 4 के बाद भी स्कूल, कॉलेज फिलहाल बंद रह सकते हैं। साथ ही मॉल, मल्टी प्लेक्स और जिम बंद रह सकते हैं। सीमित इजाजत के साथ प्राइवेट कैब सर्विस शुरू हो सकती है।
सोशल डिस्टेसिंग व मास्क होगा जरूरी
लॉकडाउन 4.0 में भले ही कुछ छूट दी जाएं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे नियम लागू रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमें कोरोना से लड़ते हुए आगे बढ़ना हैं। इसके लिए दो गज दूरी बनाकर चलना होगा और मास्क पहनना होगा।
Updated on:
14 May 2020, 10:16 AM IST
Published on:
14 May 2020, 10:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.