8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर बॉर्डर पर तनाव, राहुल-प्रियंका ने किसानों का किया समर्थन

Highlights ट्वीट कर कहा है कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है। कहा, जो लोग अन्नदाताओं को तोड़ना चाहते हैं वे देशद्रोही हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

राहुल गांधी

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुई हिंसा के के बाद गुरुवार को गाजीपुर सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों समर्थन में आवाज उठाई है। इन दोनों नेताओं ने ट्वीट कर अपनी बात कही है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने युवक को जड़ा थप्पड़, कहा- मीडिया से दुर्व्यवहार कर रहा था

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि अब सिर्फ एक साइड चुनने का समय है। उनका फैसला साफ है।वे लोकतंत्र के साथ हैं। राहुल ने कहा कि वे किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए आरोप लगाए कि किसानों को धमकाने की कोशिश हो रही है। जो लोग अन्नदाताओं को तोड़ना चाहते हैं वे देशद्रोही हैं।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि आधी रात को लाठी से किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की गई है। आज गाजीपुर सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया भी गया है। यह लोकतंत्र के विपरीत है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी का कहना है कि कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में साथ खड़ी हुई है। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं, वे देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। जो किसान शांति से कई माह से संघर्ष कर रहे हैं। उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हिंसा से जुड़े किसान नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के विरुद्ध गुरुवार को लुक आउट नोटिस जारी किया। इसके साथ ही अपनी जांच तेज कर पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया है।