रिपोर्ट्स के अनुसार- ओसामा, मसूद अजहर का कितना भरोसेमंद है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसे जैश के गढ़ बहावलपुर की उस्मान वैली वाले अड्डे की जिम्मेदारी भी दी गई है। बता दें, मसूद अजहर पहले भी अपने भरोसेमंद रिश्तेदारों को कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए भेज चुका है। लेकिन भारतीय सेना उसका मुंह तोड़ जवाब देती रही है। सेना मसूद के भांजे और भतीजे को पहले ही मौत के घाट उतार चुकी है। उनकी मौत का बदला लेने के लिए भी मसूद कई आतंकियों को कश्मीर में भेज चुका है। लेकिन सेना ने अभी तक उसे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया।