
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इस दौरान तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की तलाश जारी है। इस इलाकी की घेराबंदी कर दी गई है।
गौरतलब है कि आतंकियों ने सीआरपीएफ की 115वीं बटालियन को निशाना बनाया था। हमले में तीन जवान घायल हुए। इस हमले से जवान बाल-बाल बचे। उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं। गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल के अनुसार इस आतंकी हमले में तीन जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू और कश्मीर के एसएसपी गांदरबल ने बताया कि आज सीआरपीएफ के तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। यहां पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंककर हमला किया था।
Published on:
23 Dec 2020 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
