राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में कोरोना (Coronavirus) विस्फोट हुआ है। इसमें दो कैदियों की मौत हो गई है, जबकि 190 कैदी इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आए हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, इस जेल में 190 कैदी संक्रमित हुए हैं, जबकि 121 कैदी जो कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे, इस महामारी को हरा चुके हैं। वहीं, जेल में अब तक 304 स्टाफ इस वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें 293 ठीक हो गए हैं। जेल स्टाफ में मंडोली जेल की सुपरिटेंडेंट अनीता दयाल और दो जेल डॉक्टर भी शामिल हैं।