31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल में कोरोना संक्रमण को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी

बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब यहां महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना सेे आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 14 Apr 2021, 3:44 PM IST

corona_2.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) के बीच राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी हुई हैं। इसके मुताबिक, कोलकाता एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी जाएगी। वहीं, सरकार ने निर्देश जारी किया है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना आने वाले यात्रियों को प्रस्थान से 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट ले जानी होगी।

वहीं, बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4 हजार 817 नए मामले सामने आए, जो कि रोज सामने आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही मंगलवार को कुल मामले बढक़र 6 लाख 24 हजार 224 हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 10 हजार 434 हो गई है। कोलकाता में एक दिन में संक्रमण के एक हजार 271 नए केस सामने आए। राज्य में 29 हजार 50 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- अमित शाह ने दार्जिलिंग में गोरखाओं से किया अनोखा वादा, सरकार बनी तो एक हफ्ते में करेंगे यह काम

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,84,372 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 1,38,73,825 हो गए हैं, जबकि 13 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1,027 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 1,72,085 हो गई है जो 18 अक्टूबर, 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:- कूच बिहार फायरिंग केस में राहुल ने दिया था बयान, चुनाव आयोग ने लगाया 48 घंटे का प्रतिबंध

लगातार 35वें दिन मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है और संक्रमित लोगों की संख्या 13,65,704 हो गई है, जो कुल मामलों का 9.84 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर घटकर 88.92 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले 12 फरवरी को संक्रमित लोगों की सबसे कम संख्या 1,35,926 थी और 18 सितंबर 2020 को सबसे ज्यादा 10,17,754 थी।

294 सीट पर मतदान, 2 मई को रिजल्ट
बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर इस बार 8 चरण में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को थी, जबकि दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले गए। वहीं, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को मतदान हुआ। अब पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।