कोरोना वैक्सिनेशन का दूसरा चरण 1 मार्च से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने 1 मार्च यानी सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई। अब भी कई प्रमुख नेताओं और मंत्रियों की ओर से यह सिलसिला जारी है। हालांकि, इस बार दूसरे चरण को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उसके मुताबिक, 60 साल से अधिक उम्र के लोग ही इस चरण में वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके अलावा, 45 साल से अधिक उम्र के वे लोग भी वैक्सीन लगवा सकेंगे, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं।