स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 12 बजे से दिल्ली के सभी वैक्सिनेशन सेंटर पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी दिल्ली के 192 अस्पतालों में कोरेाना का टीका लगाने की व्यवस्था है। इन सभी अस्पतालों
में से किसी में अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार, लोग कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। वहीं, दिल्ली के 136 निजी अस्पतालों में भी कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां भी लोग चाहें तो टीका लगवा सकते हैं, मगर इसके लिए उन्हें शुल्क देना होगा। हालांकि, सरकार ने इसके लिए प्रति डोज के हिसाब से शुल्क तय भी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन 136 निजी अस्पतालों में से किसी में भी यदि आप कोरोना का टीका लगवाते हैं, तो प्रति डोज अधिकतम 250 रुपए और दो डोज के लिए 500 रुपए देने होंगे।