इससे पहले, सुरक्षा बलों ने गत शुक्रवार को शोपियां में एक मस्जिद में छिपे पांच आतंकियों को मार गिराया था। वहीं, गुरुवार को शोपियां के ही जनमोहल्ला क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी मारे गए। बता दें कि मस्जिद में छिपे आतंकियों से पहले सरेंडर करने को कहा गया था। यही नहीं, उन्हें समझाने के लिए मस्जिद के इमाम और एक आतंकी के भाई को मस्जिद में भेजा गया, मगर आतंकी माने नहीं, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पांचों आतंकी मारे गए।