6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में आज से शुरू हो रहा टीका उत्सव, ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन

देशभर में आज से चार दिवसीय टीका उत्सव अभियान शुरू हो रहा है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 11 Apr 2021, 9:03 AM IST

tu.jpg

नई दिल्ली।

कोरोना महामारी (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के लिए देशभर में आज से टीका उत्सव अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस टीका उत्सव अभियान की घोषणा की थी।

11 अप्रैल से 14 अप्रैल यानी चार दिनों तक चलने वाले इस टीका उत्सव का उद्देश्य देशभर में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाना है। हालांकि, तमाम राज्य की सरकारें पहले भी लोगों से कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार अपील करती रही हैं।

यह भी पढ़ें:- प्रशांत किशोर ने मोदी और ममता के बारे में पत्रकारों से क्या कहा, पूरी बात सुनिए इस ऑडियो चैट में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 85 दिनों में करीब दस करोड़ टीके लगाए गए हैं। यह दुनियाभर में सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अमरीका को टीके की दस करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे थे, जबकि चीन ने यह काम 102 दिनों में किया। प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने भी भारत में सबसे तेज टीकाकरण को दर्शाने वाला एक चार्ट ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी ने सीतलकुची में हिंसा के लिए इस शख्स को ठहराया जिम्मेदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस टीका उत्सव अभियान को शुरू करते हुए कहा, कभी-कभी इससे माहौल बदलने में मदद मिलती है। 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती है, जबकि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम टीका उत्सव का आयोजन कर सकते हैं और इन चार दिनों में टीका उत्सव का माहौल बना सकते हैं।