Today History 21 May पूर्व पीएम Rajiv Gandhi की हत्या के अलावा जानिए इस दिन इतिहास में देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं
नई दिल्ली। भारत के इतिहास में 21 मई ( Today History 21 May ) का दिन काफी अहम है। इस दिन देश के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक आतंकवादी घटना में हत्या कर दी गई थी। 21 मई 1991 को इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।
लिट्टे उग्रवादियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। इस हमले में राजीवन गांधी का निधन हो गया। यही वजह है कि देश में 21 मई को आतंकवादी विरोध दिवस के रूप में मनाया जाता है। आईए जानते हैं 21 मई का इतिहास और इस दिन से जुड़े देश-विदेश की बड़ी घटनाएं।
लोकसभा चुनाव के लिए कर रहे थे प्रचार
21 मई 1991 को भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की एक आतंकवादी घटना में हत्या कर दी गई थी। इस दौरान वे तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। उनके पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया।
धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।
इस हत्या की जिम्मेदारी श्रीलंका (Sri Lanka) में सक्रिय आतंकवादी लिट्टे ने ली थी। इस घटना के बीज श्रीलंका के आंतरिक संघर्ष में छिपे हैं जो कई साल पहले से चल रहा था।
श्रीलंका की आजादी के समय से ही वहां तमिल भाषी लोगों को बहुसंख्या बौद्ध धर्म को मानने वाले सिंहला समुदाय की उपेक्षा झेलनी पड़ी थी।
धीरे-धीरे तमिल लोग हर क्षेत्र में हाशिये पर धकेल दिए गए। इस भेदभाव के कारण तमिलों ने हथियार उठा लिए और वेलुपिल्लई प्रभाकरण नाम के युवा तमिल ने ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ - लिट्टे - नाम का एक संगठन बनाया। 1980 का दशक में लिट्टे सबसे मजबूत, अनुशासित और बड़ा तमिल आतंकवादी संगठन बन गया था।
21 मई की एक और प्रमुख घटना
21 मई को ही 18 बरस की एक खूबसूरत छरहरी लड़की ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया। सुष्मिता सेन ने 21 मई 1994 को ही ब्रह्मांड सुंदरी ( Miss Univers ) का खिताब अपने नाम किया था।
देश-दुनिया की अन्य प्रमुख घटनाएं
1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
1819 : अमरीका के न्यूयार्क में पहली बार सड़कों पर दिखी साइकिल, तब इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।
1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
1851 : दक्षिण अमरीका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा का अंत
1881 : अमरीकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।
1904 : पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ ( FIFA ) की स्थापना।
1918 : अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
1927 : अमरीका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने न्यूयार्क से पेरिस के बीच बिना रुके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।
1929 : कलकत्ता और बेंगलूर के बीच भारत की पहली एयर कार्गो सेवा की शुरुआत।
1935 : पाकिस्तान के क्वेटा में भूकंप से 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1961 : दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डा. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ।
1975 : 41.6 किमी लंबी फरक्का फीडर नहर को औपचारिक तौर पर खोला गया।