नई दिल्ली।
कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संकट के अंधकार को मिटाने के लिए रविवार को प्रकाश पर्व मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने देशवासियों में एकजुटता का भाव लाने के लिए 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट ( 9 baje 9 Minutes ) के लिए घर की लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश जलाने की अपील की थी। पीएम मोदी ( pm modi ) के ऐलान के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि एक साथ सभी घरों की लाइटें बंद होगी तो बिजली ग्रिड ( Electricity Power Grid ) फेल होने का खतरा रहेगा, लेकिन ऐसी अफवाहों को बिजली का जोरदार झटका लगा है। देशभर में 9 मिनट तक घरों में बल्ब और ट्यूबलाइट बंद होने से बिजली ग्रिड पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके लिए सरकार और बिजली विभाग पहले से ही तैयार थे।