10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विटर ने भारत में नियुक्त किया शिकायत निवारण अधिकारी, विनय प्रकाश को दी जिम्मेदारी

ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है।

2 min read
Google source verification
twitter

twitter

नई दिल्ली। नये आईटी नियमों को लेकर भारत सरकार और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच जारी तनातनी अब विराम लग सकता है। यह मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद ट्विटर झुकता नजर आ रहा है। आखिरकार अब ट्विटर इंडिया ने रेजीडेंट ग्रीवांस अफसर की नियुक्ति कर दी है। विनय प्रकाश भारत में ट्विटर के रेजीडेंट ग्रीवांस अफसर नियुक्त किए गए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है।

विनय प्रकाश शिकायत अधिकारी नियुक्त
ट्विटर नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की चेतावनी देने के तीन दिन बाद ही कानून का पालन करते हुए भारत में अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें: कल्पना और सुनीता के बाद भारतीय मूल की तीसरी महिला सिरिषा बांडाला अंतरिक्ष में जाने को तैयार

ट्विटर ने संपर्क के लिए जारी किया पता
ट्विटर ने भारत में नियुक्त किए गए अधिकारी का स्थानीय पता भी दिया है। अब कोई भी उनसे संपर्क या मुलाकात कर सकता है। ट्विटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विनय प्रकाश की ई-मेल आईडी grievance-officer-in@twitter.com है। वहीं कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में द स्टेट बिल्डिंग के चौथे मंजिल पर इनका दफ्तर होगा। ट्विटर ने कहा कि भारत में 'चौथी मंजिल, द एस्टेट, 121 डिकेंसन रोड, बैंगलोर 560042' पर ट्विटर से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: साइबर हमले से परेशान ईरान सरकार, परिवहन और शहरीकरण मंत्रालय की वेबसाइट ठप

हाईकोर्ट ने लगाई थी ट्विटर को फटकार
आपको बता दें कि भारत में नए IT Rules का पालन नहीं करने को लेकर ट्विटर पिछले कई दिनों से लगातार विवादों में छाया हुआ है। इस बीच हाईकोर्ट ने स्थानीय शिकायत अधिकारी की नियुक्ति को लेकर ट्विटर को फटकार भी लगाई थी।

नए आईटी मंत्री ने दी थी चेतावनी
देश के नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आठ जुलाई को अपना मंत्रालय संभाला था। इसके तुरंत बाद अश्विनी ने सबसे पहले ट्विटर को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि देश का कानून सबसे ऊपर है और ट्विटर को इसे लागू करना ही होगा।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग