जेएनयू छात्र ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी के सर्वाधिक सुरक्षा वाले क्षेत्रों में से एक में एक हथियारबंद हमलावर ने मुझ पर दिन के उजाले में हमला करने की हिम्मत की, जो कानून का डर न होने या सजा न मिलने के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर कल उनके साथ कुछ हुआ तो इसके लिए केवल उस अज्ञात बंदूकधारी को जिम्मेदार नहीं समझें। उन्होंने कहा कि वास्तविक अपराधी वे हैं, जो पद की शक्तियों नफरत, रक्तपात और भय के वातावरण बना रहे हैं। जिन लोगों ने हत्यारों और मॉब लिंचिंग की भीड़ को पूरी तरह से दंडमुक्त माहौल दिया है।