
ramesh pokhriyal
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। कोरोना से उबरने के बाद भी उन्हें सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पोस्ट Covid कॉम्प्लिकेशन को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अप्रैल माह में हुए कोरोना पॉजिटिव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निशंक को आज सुबह एम्स ले जाया गया, वहां उन्हें प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। 61 वर्षीय रमेश पोखरियाल निशंक इस वर्ष अप्रैल माह में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वे ये बताना चाहते हैं कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस दौरान कहा कि मंत्रालय का सारा काम सामान्य तरह से और सावधानियों के साथ जारी है।
अस्पताल से 9 मई को मिली थी छुट्टी
रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) को कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद नौ मई को एम्स (AIIMS) से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एम्स दिल्ली में अपने इलाज के बाद सकुशल घर वापसी पर एम्स की कोविड चिकित्सक टीम को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद और विनम्रतापूर्वक आभार।
Published on:
01 Jun 2021 01:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
