नई दिल्ली।
School Reopening: कोरोना वायरस ( coronavirus ) के कारण मार्च से ही स्कूल बंद है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अनलॉक 5 ( Unlock 5.0 ) के साथ ही स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। अनलॉक 5 की गाइडलाइंस के मुताबिक, सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूलों ( Schools Reopen from 15 Oct ) को खोलने की इजाजत दी है। हालांकि, स्कूलों को खोलने का अंतिम फैसला राज्य सरकार पर छोड़ा गया है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, दिल्ली समेत कई राज्य सरकारों ने 31 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है।