नई दिल्ली।
200 Special Trains: त्योहारी सीजन ( Festival Season ) में अगर आप भी घर जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ( IRCTC Ticket Booking ) 15 अक्टूबर से 200 नई ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों में सबसे अधिक बिहार ( Bihar ), झारखंड ( Jharkhand ) और बंगाल के लिए होगी। बता दें कि दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली ( Diwali 2020 ) और छठ पर्व को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश भर में 200 नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) वीके यादव ने बताया कि इनमें से आधी से ज्यादा ट्रेनें बिहार, झारखंड और बंगाल को जोड़ने वाली होंगी। इसके अलावा इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।