29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज से अनलॉक शुरू, कुछ प्रदेशों में बढ़ रही पाबंदियां, जानिए आपके राज्य का हाल

राजधानी दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई राज्यों में अनलॉक शुरू, जानिए किन राज्यों में अब भी जारी हैं पाबंदियां
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Jun 2021, 10:05 AM IST

Unlock start in Many state Delhi Maharashtra from june 7 know where restrictions continue

Unlock start in Many state Delhi Maharashtra from june 7 know where restrictions continue

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ( Coronavirus in india )की दूसरी लहर की रफ्तार कमजोर पड़ते ही कई राज्यों में सात जून से अनलॉक ( Unlock ) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली ( Delhi Unlock ) समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में छूट देना शुरू कर दी है।

अधिकतर राज्यों में संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। ऐसे राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, जिन राज्यों में अभी संक्रमण की रफ्तार नहीं थमी है वहां सख्ती की समय सीमा आगे बढ़ा दी गई है। जानते हैं देशभर में लॉकडाउन में कहां-कहां छूट दी गई है और कहां लॉकडाउन आगे बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना की तीसरी लहर से पहले इस काम में जुटी सरकार, जानिए किस बात की जगी उम्मीद

दिल्ली में मेट्रो समेत मार्केट शुरू
राजधानी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन को 50 फीसदी क्षमता के साथ सोमवार से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बाजारों को इवन-ऑड की तरजीह पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि स्पा, सेलून, जिम और स्टेडियम फिलहाल बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में भी अनलॉक
महाराष्ट्र सरकार की अनलॉक योजना के तीसरे चरण में मुंबई में सोमवार से रेस्तरां, गैरजरूरी सामान वाली दुकानें और सार्वजनिक स्थल खोल दिए गए। हालांकि मॉल, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। बीएमसी के मुताबिक लोकल ट्रेनों में स्वास्थ्यकर्मी और जरूरी सेवा में लगे लोग ही यात्रा कर पाएंगे।

जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें 7 जून से सभी दिन शाम चार बजे तक खुली रह सकती हैं। गैरजरूरी उत्पाद बेचने वाली दुकानें सप्ताहांत पर शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। मुंबई में रेस्तरां सप्ताह के कामकाजी दिनों में शाम चार बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकते हैं।

मुंबई में सार्वजनिक स्थल और मैदान हर दिन सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न नौ बजे तक खोले जा सकते हैं। निजी कार्यालयों में कामकाजी दिनों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम चार बजे तक कार्य कर सकते हैं।

गुजरात में 100 क्षमता के साथ खुलेंगे दफ्तर
कोरोना मामलों में कमी के बीच गुजरात सरकार ने निजी और सरकारी कार्यालय सात जून से 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की मंजूरी दे दी है। रेस्‍तरां अब रोज रात 10 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।

राजस्‍थानः 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे सरकारी दफ्तर
राजस्‍थान में 7 जून से सभी सरकारी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। हालंकि कई दुकानों को मंगलवार से शुक्रवार के बीच सुबह 6 से 11 बजे तक खुलने की अनुमति है। हालांकि, शॉपिंग मॉल और एसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स फिलहाल बंद रहेंगे।

ओडिशा में आंशिक छूट
ओडिशा सरकार ने प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक छूट दी है। इनमें नौपाड़ा, गजपति और सुंदरगढ़ जिलों में पाबंदियां कम करने का फैसला किया है। यहां पर जरूरी सामान के लिए दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुल सकेंगी।

लेह में आज से पाबंदियों में छूट
लेह ने एक महीने के कोरोना कर्फ्यू के बाद धीरे-धीरे पाबंदियों को हटाने की घोषणा की। सात जून से लगभग सभी क्षेत्रों में वाणिज्यिक गतिविधियों को खोला जा रहा है। सार्वजनिक परिवहन, निजी कार्यालय, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा और जिम अगले आदेश तक बंद रहेंगे। वीकेंड लॉकडाउन भी फिलहाल जारी रहेगा।

कर्नाटक में बढ़ाया लॉकडाउन
दक्षिण राज्य कर्नाटक में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए फिलहाल पाबंदियां जरूरी हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत की सबसे सस्ती वैक्सीन हो सकती है Corbevax, एक डोज की कीमत से भी कम दाम में लग जाएंगी दोनों खुराक

तमिलनाडु में कहीं छूट कहीं पाबंदी
तमिलनाडु सरकार ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है। हालांकि राजधानी चेन्नई समेत 27 जिलों में ढील दी है। इन जिलों में सब्जियों, मछली, फलों की बिक्री सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक हो सकेगी।

सभी सरकारी दफ्तरों में 30 फीसदी कर्मचारी काम कर सकेंगे। बड़ी फैक्ट्रियों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों को लाने की इजाजत है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग