8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच क्वारंटाइन क्षेत्र में घुसा दूल्हा, काजी समेत 8 गिरफ्तार

21 दिन के Lock Down के बीच गिरफ्तार हुआ दूल्हा क्वारंटाइन एरिया में घुसने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार काजी समेत 8 अन्य लोगों भी हवालात में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Mar 2020, 3:01 PM IST

groom in police custody

क्वारंटाइन एरिया में घूसने पर जेल पहुंचा दूल्हा

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ रहे कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के खतरे के चलते पीएम मोदी ( PM Modi ) ने 21 दिन का लॉकडाउन ( Lock Down ) घोषित कर दिया है। शुक्रवार को इस लॉकडाउन का तीसरा दिन है। लेकिन अब भी कई लोग लॉकडाउन का गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

देशभर के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही है जहां लोगों को लॉकाउन का सख्ती से पालन ना करने पर पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

ऐसी की एक तस्वीर उत्तराखंड से सामने आई है। यहां लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना एक दूल्हे ( Groom ) को भारी पड़ गया। क्वारंटाइन इलाके में बिना अनुमति के बारात लेकर आए दूल्हे समेत आठ अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घर बैठे इंटरनेट पर कर रहे हैं सर्फिंग तो भूलकर भी ना खोलें ये वेबसाइट, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

कोरोना के खतरे के बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लगातार जरूरी कदम उठा रही हैं। यही नहीं लोगों को बार-बार घर पर ही रहने की सलाह भी दे रही हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी हिदायत दी जा रही है। लेकिन उत्तराखंड में एक दूल्हे को इन्हीं नियमों की अनदेखी का शिकार होना पड़ा।

मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का है जहां एक दूल्हे और काजी समेत 8 लोगों को पुलिस ने हवालात का रास्ता दिखाया। हालांकि कुछ घंटों थाने में रखने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सभी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

खटीमा पुलिस को देर रात सूचना मिली कि किच्छा तहसील के सिरौलीकला गांव में अब्दुल रजाक के घर में कई लोग एकत्र हुए हैं। लोगों ने बताया कि अब्दुल रजाक की बेटी का निकाह है और बारात आई है।

बारात में भी कई लोग शामिल हुए हैं। ऐसे में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने भीड़ देखी और लोगों को फटकार लगाई।

पुलिस देखकर भागे लोग
पुलिस को देखकर मौके से कई लोग भाग खड़े हुए। इधर पुलिस ने दूल्हे सलीम, उसके पिता फहीम और निकाह करा रहे काजी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इन दिनों लॉकडाउन है। जिनके यहां शादियां प्रस्तावित हैं, उन्हें टालने को कहा जा रहा है। अगर वे शादी नहीं टाल सकते तो उन्हें शर्तों के साथ अनुमति दी जा रही है।

शादी में दोनों पक्षों और दूल्हा-दुलहन समेत 4 से 5 लोगों से ज्यादा को शामिल होने की अनुमति नहीं है।