
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को तोहफा, वंदे भारत एक्सप्रेस को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली। दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि आज नवरात्रि के शुभ मौके पर सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया है। सरकार जम्मू-कश्मीर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का जाल बिछाया गया
अमित शाह ने बताया कि 2014 में जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तबसे यात्रियों की सुगमता और सरलता के लिए ट्रेनों का जाल बिछाया जा रहा है। आने वाले समय में पूरे देश में ट्रेनों के नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।
यात्रियों की काफी सुविधा होगी
शुभारंभ के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन माता वैष्णो देवी के दरबार में जा रही है। इससे वहां जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। शाह ने बताया कि 17 फरवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के लिए शुरू हुई थी। धीरे-धीरे हाईस्पीड ट्रेन का भारत में जाल बिछाया जा रहा है।
मंत्रियों ने ट्रेनों का लिया जायजा
इस मौके पर अमित शाह के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल, सवास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और कई मंत्री मौजूद हैं। इस दौरान शाह और अन्य मंत्रियों ने वंदेभारत एक्सप्रेस का जायजा लिया। वंदे भारत एक्सप्रेस को 5 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस ट्रेन के शुरू होने से वैष्णवो देवी जाने वाले यात्रियों का 4 घंटे का समय बचेगा। अमूमन अन्य ट्रेनों को 12 घंटे का समय लगता है।
वंदे भारत के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत के लिए सबको बधाई देता हूं। मां वैष्णवों देवी के भक्तों को बधाई देता हूं।
वंदे भारत की ये होगी टाइमिंग
वंदे भारत अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन कटरा से दोपहर 3 बजे चलेगी , जो नई दिल्ली रात 11 बजे पहुंचेगी।
Published on:
03 Oct 2019 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
