28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बावजूद महाबलेश्वर में टहलते नजर आए अनिल अंबानी, वीडियो हुआ वायरल

लॉकडाउन के दौरान मशहूर कारोबारी अनिल अंबानी के टूरिस्ट प्लेस महाबलेश्वर में घूमते-टहलते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित निजी क्लब से उसे (गोल्फ कोर्स को) बंद कर देने का आदेश जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 May 2021, 11:56 AM IST

anil ambani

anil ambani

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। जिन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीजों सामने आ रहे है, उनमें से महाराष्ट्र भी एक है। कोरोना पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा हुआ है। आवश्यक चीजों को छोड़कर सभी तरह की पाबंदी लगा रखी है। लॉकडाउन के दौरान मशहूर कारोबारी अनिल अंबानी (Anil Ambani) के टूरिस्ट प्लेस महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) में घूमते-टहलते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित निजी क्लब से उसे (गोल्फ कोर्स को) बंद कर देने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें :—कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारी दबाव में हेल्थकेयर वर्कर्स, जानिए किन परिस्थितियों में कर रहे काम

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बावजूद अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी एवं बच्चों के साथ महाबलेश्वर पहुंचे हुए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वहीं महाबलेश्वर परिषद की प्रमुख अधिकारी पल्लवी पाटिल ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि यदि प्रतिष्ठान वर्तमान में मौजूदा पाबंदियों के दौरान लोगों को सुबह या शाम में टहलने के लिए यहां आने से नहीं रोकता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :— RBI को मिला चौथा डिप्टी गवर्नर, टी रविशंकर ने संभाली कमान

नोटिस जारी करने बाद मैदान को किया बंद
पल्लवी पाटिल ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे कोरोना केस के कारण लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में मैदान में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अनिल अंबानी के टहलने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया। वीडियो का जांच करने के बाद ग्राउंड के मालिक ‘द क्लब' को नोटिस भेज दिया गया है। अब सुबह या शाम में लोगों को वहां टहलने के लिए आने देने से रोकने का निर्देश जारी किए गए है। नोटिस जारी होने के बाद मैदान को बंद कर दिया गया है। अब यहां पर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से सख्त पाबंदियां लागू है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि इसके बावजूद अनिल अंबानी आखिरकर कैसे महाबलेश्वर में घूम रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग