10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Viral Video: पर्यटकों का बाघिन ने किया पीछा, वीडियो वायरल
Play video

Viral Video: पर्यटकों का बाघिन ने किया पीछा, वीडियो वायरल

घटना के बाद रिजर्व प्रशासन ने पर्यटक गाइड और ड्राइवरों की बैठक बुलाई। बैठक में बाघों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी जारी की गई।
Google source verification

मुंबई। तेज रफ्तार से दौड़ने वाले जानवरों में बाघ शामिल है। अब सोचिए अगर किसी आम व्यक्ति के सामने बाघ जैसा जंगली जानवर आ जाए तो क्या हो। बेशक उनकी सांसें अटक जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ताडोवा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में घूमने गए लोगों के साथ पेश आया। एक करीब तीन साल की बाघिन ने पर्यटकों का शिकार करने के मकसद से पीछा करना शुरू कर दिया। वे जीप पर सवार थे। बाघिन के पीछा करने के बाद ड्राईवर जीप की रफ्तार तेज कर देता है। लेकिन बाघिन उनका पीछा करती रहती है। पर्यटक तनाव में नजर आते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 21 सेकेंड का है। जिसमें बाघिन जीप के पीछे भागती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई है।