नई दिल्ली। डीएचएफएल ( DHFL ) के प्रमोटर कपिल ( Kapil Wadhawan ) और धीरज वाधवान ( Dheeraj Wadhawan ) के परिवार का क्वारंटीन पीरियड बुधवार दोपहर दो बजे खत्म हो रहा है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने ईडी ( ED ) और सीबीआई ( CBI ) को वधावन ब्रदर्स ( Wadhawan Brothers ) को हिरासत में लेने को कहा है। दरअसल क्वारंटीन अवधि ( quarantine period ) समाप्त होने के बाद वधावन ब्रदर्स अब सीबीआई और ईडी के शिकंजे में हैं। अधिकारी उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकते हैं।