इसके अलावा झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी चलने की उम्मीद है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भी बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया गया है।