इन राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी
बारिश के साथ-साथ कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, महाराष्ट्र में गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, ललितपुर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड़, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली आदि जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है।