तबलीगी जमातियों होगी सख्त कार्रवाई
बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मस्जिद ( Nizamuddin Masjid ) में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों लोगों में से कई कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ये सभी देश के अलग-अलग राज्यों से आए थे। इसमें से कुछ को तो आइसोलेट कर लिया था, लेकिन जानकारी छिपाने की वजह से कई जमाती सामने नहीं आ सके। अब इनसे कोरोना फैलने का खतरा है। ऐसे में अब पुलिस प्रशासन इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा है कि तबलीगी ( Tabligi ) जमात से आने की जानकारी छुपाने वालों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा लगेगा।