
सर्दियों के मौसम में भी बंद नहीं पड़ेगी बाइक, आज ही करें ये काम
नई दिल्ली। देश में मौसम और हवा का रुख बदला-बदला है। जहां जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में रविवार को कड़ाके की ठंड देखी गई और करगिल का तापमान शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। तो राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि यहां धुंध छाई रहने से राजधानी की वायु गुणवत्ता 'खराब' रही।
मौसम विभाग के मुताबिक लेह कस्बे में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे, श्रीनगर में 0.7 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 2.0 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। विभाग का अनुमान है कि मौसम की मौजूदा स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक गुरुवार तक ऐसी ही बनी रह सकती है।
वहीं, जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज हुआ। कटरा में 10.3 डिग्री, बटोटे में 7.5 डिग्री, बनिहाल में 4.4 डिग्री और भदरवाह में 3.4 डिग्री दर्ज हुआ।
राजधानी में वायु गुणवत्ता 'खराब'
दिल्ली में रविवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह हल्के कोहरे और धुंध के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 82 फीसदी रहा।
मौसम पूवार्नुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.9 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
25 Nov 2018 11:39 am
