30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसमः आज देश के 7 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में 5 जुलाई तक आएगा मानसून

weather today 7 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव निम्न दबाव के कारण मानसून की रफ्तार हुई कमजोर

2 min read
Google source verification
monsoon

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में रफ्तार पकड़ने वाले मानसून ( weather today ) ने एक बार फिर गति धीमी कर ली है। देश के कई इलाकों में मानूसन की हलचल तो दिखी लेकिन गति पकड़ने के बाद एक बार फिर मानसून धीमा पड़ गया है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की माने तो फिलहाल महाराष्ट्र ( maharashtra ), पूर्वोत्तर और मध्य भारत के इलाकों को छोड़कर मानसून के लौटन में एक हफ्ते का इंतजार करना होगा। वहीं शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुंबई समेत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जोरदार बारिश ( Rain ) होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से भी नमी वाली हवाओं की वजह से मानसून की गति में फिलहाल थोड़ी रुकावट आई है। जैसे ही यहां निम्म दबाव बनना कम होगा मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा। हालांकि पूर्वोत्तर भारत पर बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं पहुंच रही हैं जिसके चलते असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।

झारखंड मॉब लिंचिंगः तबरेज अंसारी के परिजनों का आरोप, पिटाई के बाद दिया गया जहर

आज महाराष्ट्र समेत इन इलाकों में अच्छी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग और स्काईमेट के मुताबिक शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुंबई, अलीबाग, कोल्‍हापुर, नागपुर, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्‍नागिरी, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग और ठाणे में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और गोवार में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस वजह से 30 तक होगी झमाझमा बारिश
दरअसल मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमैट के मुताबिक बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका सीधा असर मध्य भारत के इलाकों जैसे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। यहां 30 जून तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

5 से 6 जुलाई को रफ्तार पकड़ेगा मानसून
मानसून की बात करें तो इसके लिए फिलहाल एक हफ्ते का इंतजार करना होगा। 5 से 6 जुलाई के बीच इसके रफ्तार पकड़ने की संभावना है। इस बीच दिल्ली, हरियाणा, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।

केरल से गोवा तक झमाझम बारिश
मानसून का सीधा असर फिलहाल केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड के साथ-साथ गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। केरल के समुद्र से उठकर चला दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस वक्त पूरी गति के साथ आगे बढ़ रहा है।


इन राज्यों में बदलेगा मौसम
अब तक गर्मी की मार झेल रहे कुछ राज्यों जैसे दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले दो दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। स्काईमेट के मुताबिक यहां ठंडी हवाओं के साथ जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं हल्की बारिश भी होगी। हालांकि मानसून का असर 5 जुलाई तक ही देखने को मिलेगा।