इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के मुताबिक देशभर में इस वक्त मानसून का असर देखने को मिल रहा है। 27 और 28 अगस्त को देश के 6 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इनमें उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की संभावना है।
वहीं तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।