
नई दिल्ली। मौसम का मिजाज ( Weather forecast ) एक बार फिर बदलने जा रहा है। देश के कुछ इलाकों में बारिश ( Rainfall ) ने मौसम को एक बार फिर सर्द बना दिया है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक आने वाले हफ्ते में दो पश्चिम विक्षोभ तैयार हो रहे हैं।
इसके चलते कई राज्यों में तेज और सर्द हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर भारत की बात की जाए तो यहां लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक इस बार फरवरी में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिस कारण तापमान बढ़ता जा रहा है।
लेकिन आने वाले हफ्ते में तापमान एक बार फिर कम होगा और ठंड बढ़ सकती है।
उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। इनसे फिर एक बार मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।
27 को आएगा पहला विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक पहला पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी को आएगा, जिससे 28 फरवरी की सुबह तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर मौसम में बदलाव आ जाएगा।
वहीं, बताया गया कि अगला सिस्टम 3 मार्च को दस्तक दे सकता है।
पहले विक्षोभ का पहाड़ों पर होगा असर
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने से 28 फरवरी से 1 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
वहीं, मैदानी इलाकों की बात की जाए तो 28 फरवरी की रात से 1 मार्च तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।
Updated on:
26 Feb 2020 05:16 pm
Published on:
26 Feb 2020 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
