31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ेगी कंपा देने वाली ठंड, कोहरे की चपेट में रहेंगे कई इलाके

Weather Update देशभर के कई इलाकों में पड़ेगी कंपा देने वाली ठंड पहाड़ी राज्यों के कई जिलों में शून्य से नीचे दर्ज किया गया तापमान उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले तीन से चार दिन छाया रहेगा कोहरा

3 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Dec 15, 2020

Weather Update

उत्तर भारत में बढ़ेगा सर्दी का सितम

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादा इलाकों में मौसम का मिजाज ( weather update ) सर्द हो चला है। पहाड़ों पर हिमपात ( Snowfall ) का दौर बदस्तूर जारी है। वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश ( Rain ) की वजह से ही भी कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिसंबर से उत्तर भारत में कंपा देने वाली ठंड में जोरदार इजाफा होगा।

साथ ही आईएमडी ने कई इलाकों में कोहरा (FOG) भी बन रहने की संभावना व्यक्त की है। आपको बता दें कि 14 दिसंबर को घाटी के कई इलाकों में जोरदार हिमपात हुआ। इसके चलते कई क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसी का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है।

आरजेडी चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, रिम्स के डॉक्टरों ने सीनियर्स को दी ये चेतावनी

पांच डिग्री तक लुढ़केगा पारा
आईएमडी के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों में उत्तर भारत में ठंड में इजाफा होगा। कई इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में सर्दी का सितम लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है।

राजधानी दिल्ली में लुढ़का पारा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ठंड में इजाफा हुआ है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में पारा और लुढ़का है। 14 दिसंबर को न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 13 को ये 11.5 था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो ये भी सामान्य से 4 डिग्री कम यानी 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।


कोहरे की चपेट में रहेंगे कई इलाके
पिछले कुछ दिनों से कोहरे के की चादर में लिपटे उत्तर भारत के कई इलाके अगले कुछ दिनों तक धुंध के आगोश में ही रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य एवं पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद उसमें चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।

घाटी में लुढ़का पारा
घाटी में बर्फबारी का दौर जारी है। यही वजह है कि कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से नौ डिग्री नीचे चला गया।

जम्मू में सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 9.8 डिग्री कम है।

वहीं कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में रात का तापमान शून्य से नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल में भी शून्य से नीचे पारा
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केलांग, कल्पा और मनाली में तापमान शून्य से नीचे रहा। जबकि लाहौल-स्पीति का केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में बढ़ेगा सर्दी का सितम
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी का सितम बढ़ने वाला है। पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। कोहरे के बीच लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में यह 15 डिग्री रहा।
इसी तरह अलीगढ़, मुज्फरनगर और बरेली समेत अन्य जिलों में भी पारा 9 से 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया।

हेलो गैंग से रहें सावधान, लड़कियों की मीठी आवाज निकालकर अब तक 6 राज्यों के हजारों लोगों को बना चुके हैं शिकार

पंजाब-हरियाणा में भी लुढ़का पारा
उत्तर भारत के दो अहम राज्यों पंजाब और हरियाणा में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन चार दिनों में यहां तापमान और लुढ़केगा। इसके साथ ही कुछ स्थानों कोहरा और धुंध रफ्तार पर ब्रेक लगा सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग