विविध भारत

Weather Update: दिल्ली में इस वजह से सुस्त पड़ी Monsoon की रफ्तार, जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने के आसार, IMD ने कई राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

Jun 15, 2021 / 11:38 am

धीरज शर्मा

Monsoon in India

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून ( Monsoon In India ) ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं कई इलाकों में प्री-मानसून की बरसात ( Rain ) से मौसम सुहाना बना दिया है। केरल से शुरू हुए मानसून ने पूरे दक्षिण को भिगाने के बाद देश के मध्य इलाकों में अपना असर दिखा दिया है। बस अब जल्द ही इसके उत्तर भारत में पैर पसारने का इंतजार है।
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में इसके मानसून का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की ओर से पहले इसके 15 जून तक दिल्ली में दस्तक देने की बात सामने आई लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसमें एक दिन और समय लग सकता है। हालांकि मंलगवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं और आंधी चलने के आसार बने हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः यमुना नदी में कम होगा प्रदूषण, नए BIS मानकों का पालन नहीं करने वाले साबुन-डिटर्जेंट पर लगी रोक

मौसम विभाग ने बुधवार या गुरुवार तक उत्तर भारत में मानसून के दसत्क देने की बात कही है। इसके तहत पंजाब, हरियाण दिल्ली में मानसून की पहली बारिश लोगों को भिगो सकती है।

इसलिए मानसून पहुंचने में हुई देरी
पहले बताया गया था कि दिल्ली और आस-पास के राज्यों में 15 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। लेकिन अब इसके आगे बढ़ने की बात सामने आई है। दरअसल इसके पीछे पछुआ हवाएं बड़ा कारण है। पछुआ हवाओं के चलते मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ी है।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं। हालांकि 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

तीन डिग्री तक गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन तक बहुत हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश का यह दौर 18 जून तक जारी रहेगा। उसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।
हरियाणा में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान जींद, कोसली, फरुखनगर, आदमपुर, रेवाड़ी के इलाकों में 20-40 किमी प्रति घंटे की हवा के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना है।
इससे पहले सोमवार को आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा था कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और गरज के साथ 15 जून की सुबह से 16 जून तक और बढ़ने की संभावना है।
पहाड़ों पर जारी मानसूनी बारिश
उत्तराखंड में भी मानसून दस्तक दे चुका है। दो दिन पहले पहुंचे मानसून के साथ ही यहां बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। उत्तराखंड में पिछले 14 साल में यह दूसरा मौका है जब मानसून ने 13 जून को ही दस्तक दे दी। केरल से मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में महज 10 दिन का समय लगा।
यह भी पढ़ेंः Monsoon Update: मुंबई में भारी बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट

दक्षिण राज्यों में जारी येलो और ऑरेंज अलर्ट
दक्षिण राज्यों में मानसून जमकर मेहरबान है। केरल में जहां आईएमडी ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
IMD ने कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में 15 जून और 16 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जबकि कर्नाटक में भी 17 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को कर्नाटक के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट का एलान किया गया है।

Home / Miscellenous India / Weather Update: दिल्ली में इस वजह से सुस्त पड़ी Monsoon की रफ्तार, जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.