scriptमौसमः दक्षिण भारत के कई जिलों में रेड अलर्ट, 9 राज्यों में भारी बारिश के साथ लुढ़केगा तापमान | Weather Update Today: Heavy rainfall in 9 state red alert in south | Patrika News
विविध भारत

मौसमः दक्षिण भारत के कई जिलों में रेड अलर्ट, 9 राज्यों में भारी बारिश के साथ लुढ़केगा तापमान

Weather Update Today कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
दक्षिण भारत के कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
बिहार समेत पूर्वी यूपी के कई इलाकों में लुढ़केगा पारा

नई दिल्लीOct 23, 2019 / 04:42 pm

धीरज शर्मा

l_2-1555411798.jpg
नई दिल्ली। अक्टूबर का महिना खत्म होने जा रहा है लेकिन मानसून ने अब तक अपनी रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगाया है बल्कि कुछ राज्यों में तो इसकी रफ्तार और तेज हो गई है। सबसे ज्यादा असर देश के मध्य और दक्षिण इलाकों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटों में देश के 9 राज्यों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।
बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। इस बीच, तापामन में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 19.8 डिग्री और पूर्णिया का 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जेल में से ही कर रहे हैं…

strom.jpg
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
देश के दक्षिण इलाकों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अब भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। आपको बता दें कि यहां पिछले तीन दिन में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है।
केरल में तो पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। इन राज्यों के कई जिलों में IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है।

पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व यूपी के कई जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। यही नहीं अगले तीन दिन में यहां तेजी से तापमान भी गिरेगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़केगा पारा
पहाड़ों पर भी अगले कुछ घंटों में अच्छी बर्फबारी की संभावना जताई जा चुकी है।

हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पिछले एक हफ्ते में हुई बर्फबारी के बाद तापामान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई इलाके अगले कुछ दिनों में जोरदार ठंड के आगोश में होंगे।

Home / Miscellenous India / मौसमः दक्षिण भारत के कई जिलों में रेड अलर्ट, 9 राज्यों में भारी बारिश के साथ लुढ़केगा तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो