मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 से 20 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अगले 3 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।