
viral monkey on twitter
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ( Twitter ) पर एक वीडियो वायरल ( viral video ) हो रहा है, जिसमें एक बंदर को 'सिकंदर' की तरह तेज ( monkey mind ) माना जा रहा है। हालांकि यह वीडियो किस जगह का है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आ सकी है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद वाकई आप भी मान जाएंगे कि आखिर यह सोशल मीडिया पर क्यों मशहूर हो रहा है।
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में बंदर पेड़ ( monkey on tree ) की शाखा से पास की इमारत की दीवार पर एक बड़ी छलांग लेता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को सुशांत नंदा नाम के एक IFS अधिकारी ने अपनी ट्विटर वॉल पर पोस्ट किया था। नंदा अपने ट्विटर पेज पर इसी तरह की सामग्री पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर ( World's Most intelligent monkey ) एक पेड़ की सबसे ऊंची शाखा पर पहुंचता है। चूंकि बगल की इमारत की दीवार उससे बहुत दूर है, इसलिए वह खुद को उस दीवार पर सुरक्षित रूप से आने के तरीके खोजने की कोशिश करता है। फिर वह खतरनाक ढंग पेड़ की उस ऊंची शाखा पर लटककर इसको जमकर हिलाता है। इस शाखा के आगे-पीछे होने से इसे मिला बल बंदर के लिए एकदम सही साबित होता है और वह दीवार पर सुरक्षित रूप से कूद जाता है।
इंसानी दिमाग की अक्सर सराहना की जाती है। मनुष्यों की तुलना में जानवरों के पास उतना दिमाग नहीं होता और ना ही इतना कौशल होता है। हालांकि, हम यह महसूस करने में विफल रहते हैं कि कई बार जानवर इंसानों से ज्यादा स्मार्ट और फुर्तीले नहीं होते हैं। उनके अपने तरीके हैं जिनके साथ वे कुछ स्थितियों के अनुकूल होते हैं और वे ऐसा कैसे करते हैं, बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक हो सकता है।
इंटरनेट पर इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उनकी छोटी हरकतों को अक्सर नेटिज़ंस द्वारा सराहा जाता है, जिसके चलते उन्हें बड़े पैमाने पर शेयर किया जाता है। ट्विटर जैसी कई साइटों पर कई यूजर्स अक्सर ऐसी सामग्री को नियमित आधार पर शेयर करते हैं।
इस वीडियो को लेकर नंदा ने एक चुटीले कैप्शन के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "केवल एक बंदर की देखरेख में प्रयास करें।"
चूंकि यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया था, इसलिए इसे जमकर रीट्वीट और लाइक किया गया। नेटिजंस देखकर हैरान हैं कि बंदर ( Funny Monkey Video ) क्या कर सकता है। एक यूजर ने कमेंट किया, "हमें लगता है कि जानवर रणनीतियों के बारे में नहीं सोचते हैं और मासूम हैं। लेकिन बंदर अत्यधिक विकसित होते हैं, वे अपने वातावरण में मिल जाते हैं और हम मनुष्यों को देखकर सीखते हैं।"
जबकि कई यूजर्स ने इस बात की ही ओर ईशारा करते दिखे, बहुतों ने बस इस बात पर आश्चर्य दिखाया कि आखिर ये हुआ क्या। इसे लेकर एक यूजर ने बिल्कुल अलग टिप्पणी करते हुए लिखा, "और वो कहते हैं कि बाहुबली की योजना बेवकूफी भरी थी।"
वास्तव में यह वीडियो बंदर के दृढ़ संकल्प और बुद्धिमत्ता का सही उदाहरण है।
Updated on:
19 Jul 2020 10:05 am
Published on:
19 Jul 2020 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
