नई दिल्ली। बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर है। अब बिहार में दुनिया का सबसे सस्ता पीने का पानी मिलेगा। दरअसल, यहां एक ऐसी पेयजल परियोजना लगाई गई है, जिसके तहत 50 पैसे में एक लीटर पीने का पानी मुहैया कराने की योजना है। बता दें कि सुलभ इंटरनेशनल ने दरभंग में शनिवार में 'सुलभ जल' नाम की इस परियोजना का शुभारंभ किया।