18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व पर्यावरण दिवस: महेश शर्मा की अपील, प्लास्टिक की जगह कपड़े और कागज के थैलों का करें प्रयोग

विश्व पर्यावरण दिवस पर महेश शर्मा ने लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग कम करने की सलाह दी।

2 min read
Google source verification
Mahesh Sharma

विश्व पर्यावरण दिवस: महेश शर्मा की अपील, प्लास्टिक की जगह कपड़े और कागज के थैलों का करें प्रयोग

नई दिल्ली। आज विश्व पर्यावरण दिवस है। आज सभी देश मिलकर पर्यावरण दिवस बना रहे है और लोगों अपने-अपने तरीके से जागरूक कर रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री महेश शर्मा ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की लोगों से अपील की।

यह भी पढे़ं-Video: एक क्लिक में जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी से लेकर विश्व पर्यावरण दिवस तक की 5 बड़ी ख़बरें

कम करें प्लास्टिक का प्रयोग

मीडिया से बात करते हुए महेश शर्मान ने कहा कि हमे अपनी धरती बचाने के लिए और सजग रहने की जरूरत है। इसके लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। प्लास्टिक पर्यावरण को बहुत दूषित करता है। उन्होंने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा कपड़े या कागज के थैलों का प्रयोग करें। प्लास्टिक के प्रयोग से बचे और दूसरों को भी प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के लिए जागरूक करें। तभी हम अपनी धरती को बचा पाएंगे।

यह भी पढ़ें-ऑपरेशन ब्लू स्टार: 34वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

देश में रोजाना 25,940 टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है

वहीं, प्लास्टिक कचरे से निपटने को लेकर हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने भारत की तारीफ की थी, लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक देश की राजधानी खुद प्लास्टिक कचरा पैदा करने में नंबर वन है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक देश में रोजाना 25,940 टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है, इसमें से 689.52 टन प्रतिदिन के साथ दिल्ली की हालत सबसे खराब है। वहीं 0.24 टन प्लास्टिक कचरे के साथ कवरत्ती की हालत सबसे अच्छी है।

5 जून को मनाया जाता है

आपको बता दें कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस बार पूरे विश्व में 45वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की घोषणा 1972 में ही कर दी गई थी। घोषणा के 2 साल बाद विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। 5 जून, 1974 को पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के लिए हर साल 143 से ज्यादा देश हिस्सा लेते हैं।