
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर दुष्कर्म के आरोप साबित होने के बाद मीडिया दुनिया भर में उसे लेकर चर्चा तेज हो गई। भारत ही नहीं विश्व के कई बड़े मीडिया संस्थानों ने राम रहीम केस और उसके बाद उपजे हिंसा को प्रमुखता से लिया है।
देखिए दुनिया के कुछ मशूहर अखबार और वेबसाइट्स राम रहीम पर क्या कहते हैं
बंटवारे के बाद भारत में गुरुओं का उदय:बीबीसी
बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में राम रहीम को लेकर ऊपजी हिंसा पर लिखा है कि, बंटवारे के बाद भारत में धार्मिक गुरुओं का उदय हुआ है। यहां आध्यात्मिक नेता सहज से खुद को अभिनेता यानि मनोरंज करने वालों के रुप में बदल देते हैं। भारत में कई गुरु हुए हैं जिन्हें लोग हमेशा याद रखते हैं। इनमें से कुछ गुरुओं के भक्तों की कतार में राजनेता, फिल्मी सितारे, नौकरशाह और आम आदमी होते हैं।
पुरुष राम रहीम भारत के शक्तिशाली:द गार्जियन
भारत में ऐसे कई गुरु हैं जो अपने भक्तों को सांसारिक निर्णयों को लेकर निर्देशित करते हैं, वह उनके जीवन पर अपनी छाप छोड़ते हैं, लेकिन इन्हीं में से एक राम रहीम सिंह भी थे जो इसके जरिए राजनीतिक रसूख रखते थे। माइकल सफी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुमीत राम रहीम सिंह भारत के सबसे शक्तिशाली पुरुषों में से एक हैं। गौर करने वाली बात ये है कि रिपोर्ट में 2014 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि राम रहीम ने 2014 चुनावों में नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था।
राम रहीम ने राजनीतिक समर्थन का लाभ उठाया: द न्यूयॉर्क टाइम्स
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राम रहीम सिंह ने अपने राजनीति समर्थन का पूरा लाभ उठाया है। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य सरकार के अन्य मंत्री भी शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में डेरा सच्चा सौदा के प्रयासों की तारीफ की थी, जब उन्होंने सरकार के स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया था।
राम रहीम के समर्थक खुद को उनकी संतान मानते हैं: वाशिंगटन पोस्ट
वाशिंगटन पोस्ट ने राम रहीम को लेकर लिखा है कि हरियाणा की एक अदालत में राम रहीम पर फैसला आने वाला था इसीलिए उनके समर्थक पंचकूला में एकत्र हो गए। राम रहीम के समर्थक खुद को उनकी आज्ञाकारी संतान मानते हैं, इस वजह से वह अपने पिता के लिए सड़कों पर उतर आए। रिपोर्ट में राम रहीम की राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए कहा है कि अंदाजा लगाइए कि विश्व गुरु वाले भारत देश में सामाजिक और राजनीतिक पहुंच रखने वाले लोग कितने असभ्य हैं।
भारत के सबसे बड़े धर्म गुरु राम रहीम:फ्रांस 24 न्यूज
फ्रांस 24 न्यूज चैनल की वेससाइट फ्रांसीसी 24 डॉट कॉम रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हजारो धर्म गुरु हैं,उनमें सबसे ऊपर गुरमीत राम रहीम हैं। जो बेहद शक्तिशाली भी हैं।
धर्म गुरु के बुलाए पर सड़क पर उतरे समर्थक: एबीसी
ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर एबीसी की वेबसाइट ने पंचकूला हिंसा पर कहा कि भारत में कुछ ऐसे धर्म गुरु हैं जिनके एक बुलावे पर उनके हजारों समर्थक सड़कों पर उतर सकते हैं। यह गुरु इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उनके उपदेश सुनते हैं। यह लोग सोचते हैं कि उन्होंने सरकार को नाकाम कर दिया है।
Published on:
26 Aug 2017 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
