scriptआज है वर्ल्ड म्यूजिक डे, जानिए कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत | World Music day 2021- history and importance of this day | Patrika News

आज है वर्ल्ड म्यूजिक डे, जानिए कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

locationनई दिल्लीPublished: Jun 21, 2021 09:17:21 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

इस दिन कई देशों में संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने का मुख्य उद्देश्य संगीत के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है।

world_music_day_.png
World Music Day 2021: संगीत ऐसी चीज है, जो व्यक्ति की सभी मनोदशा पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। कई बार लोग संगीत की धुन पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं तो कई बार संगीत आंखों में आंसू भी ला देता है। 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कई देशों में संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने का मुख्य उद्देश्य संगीत के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है। लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे पहले इसका आयोजन कब और कहां हुआ था? हम आपको इस लेख में वर्ल्ड म्यूजिक डे के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।
फ्रांस से हुई शुरुआत
वर्ल्ड म्यूजिक डे के दिन लोग अपने पसंदीदा वाद्ययंत्रों को पार्कों व अन्य खुली जगहों पर बजाते हैं। कई लोग ग्रुप में परफॉर्म करते हैं। इस दिन संगीत प्रेमी मुफ्त में संगीत कार्यक्रम का आयोजित करते हैं। संगीत दिवस की शुरुआत कहां से हुई, इस बारे में दो कहानियां प्रचलित हैं। बताया जाता है कि वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुरुआत फ्रांस में हुई थी। फ्रांस में सबसे पहले वर्ल्ड म्यूजिक डे वर्ष 1982 में मनाया गया था। फ्रांस में इस जलसे को ‘Fete de la Musique’ के नाम से जाना जाता है। वहीं इसके बारे में जो दूसरी कहानी प्रचलित है वह यह है कि वर्ष 1976 में अमरीका के मशहूर संगीतकार जोएल कोहेन ने फ्रांस में संगीत पर आधारित एक जलसे का आयोजन किया था। तब से हर वर्ष 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें— वर्ल्ड म्यूजिक डे आज- संगीत सुनिए, इससे दिमाग होता है बेहतर

world_music_day_2.png
इन देशों में सेलिब्रेट किया जाता है
वर्ल्ड म्यूजिक डे दुनिया के 32 से अधिक देशों में आयोजित किया जाता है। इस दिन अलग-अलग देशों के संगीतकार अपने-अपने वाद्ययंत्रों के साथ कार्यक्रम पेश करते हैं। पेरिस से शुरू हुआ यह विश्व संगीत दिवस अब भारत, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, संयुक्त राज्य अमरीका, यूके, जापान, चीन, मलेशिया और कुछ अन्य देश विश्व संगीत दिवस मनाते हैं। पेरिस और फ्रांस में कई स्थानों पर Fete de la Musique के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है।
यह भी पढ़ें— संगीत के महत्व को शब्दों में बयां करना आसान नहीं

फ्री में करते हैं संगीत कार्यक्रम
वर्ल्ड म्यूजिक डे पर अलग—अलग देशों में सफल और मशहूर संगीतकार फ्री में संगीत कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। संगीत कार्यक्रम पार्क, म्यूजियम, रेलवे स्टेशन और आम जगहों पर लोगों के लिए आयोजित किए जाते हैं। संगीतकार इसकी एवज में कोई पैसा नहीं लेते। संगीतकार इन जलसों के माध्यम से पूरी दुनिया में अमन व शांति का प्रचार करना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो