नई दिल्ली। हर साल 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day) मनाया जाता है। आज ही के दिन इसके संस्थापक या जनक जॉन हेनरी डिनैंट का जन्म हुआ था। हेनरी का जन्म 8 मई, 1828 में हुआ था। उनके जन्म दिन को ही विश्व रेडक्रॉस दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसका प्रमुख कार्य मानव सेवा है। इस संस्था को साल 1917, 1944 तथा 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त दिया गया है। यह संस्था युद्ध तथा शांति के वक़्त विश्वभर के देशों की सरकारों के बीच समन्वय का कार्य करती है। 8 मई को मानवतावादी संगंठन और उसकी ओर से मानवता की सहायता के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए याद करते हैं। आज कोरोना महामारी में उसी की सबसे ज्यादा जरूरत है। कोरोना काल में चाहे मास्क या ग्लब्स बांटना हो या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता हासिल करना हो, रेडक्रॉस कोरोना के खिलाफ उसी तरह अपनी सेवाएं दे रही है जैसे वह युद्ध में देती है।