12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इथोपिया विमान दुर्घटना: 4 भारतीयों की मौत, मरने वालों में संयुक्त राष्ट्र सलाहकार शिखा गर्ग भी शामिल

- इथोपिया एयरलाइन्स विमान हादसे में 157 लोगों की मौत - मरने वालों में 4 भारतीय - इथोपिया में बोइंग 737 विमान दुर्घटना - संयुक्त राष्ट्र सलाहकार शिखा गर्ग की मौत - संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की बैठक में भाग लेने के लिए जा रही थीं

2 min read
Google source verification
Ethiopia Plane Crash

इथोपिया विमान दुर्घटना: 4 भारतीयों की मौत, संयुक्त राष्ट्र सलाहकार शिखा गर्ग भी शामिल

नई दिल्ली। इथोपिया एयरलाइन्स के बोइंग 737 विमान दुर्घटना में 4 भारतीयों की मौत हो गई है। मरने वालों में संयुक्त राष्ट्र सलाहकार शिखा गर्ग भी शामिल थीं। शिखा गर्ग संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की बैठक में भाग लेने के लिए जा रही थीं। आपको बता दें कि रविवार को अदीस अबाबा से टेकऑफ के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी आठ चालक दल के सदस्य और 149 यात्री मारे गए।

इथोपिया एयरलाइंस दुर्घटना: चीन ने बोइंग 737 मैक्स 8 के उड़ान भरने पर लगाई रोक, सभी विमानों को नीचे उतारने के आदेश

4 भारतीयों की मौत

इथोपिया एयरलाइंस में 157 भारतीयों की मौत हो गईं। रविवार सुबह हुई इस दुर्घटना में 4 भारतीय भी मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम सलाहकार शिखा गर्ग भी मृतकों में शामिल हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि शिखा गर्ग पर्यावरण मंत्रालय में सलाहकार हैं। वह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की बैठक में भाग लेने जा रही थीं। इस विमान में 35 देशों के लोग सवार थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि मरने वालों में 4 भारतीय भी शामिल हैं। बोइंग 737 मैक्स विमान अदीस अबाबा से सुबह टेकऑफ़ करने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि इथोपिया में भारतीय दूतावास ने उन्हें सूचित किया है कि मारे गए भारतीय नागरिकों के नाम वैद्य पन्नगेश भास्कर, वैद्य हंसिन अन्नगेश, नुकवरपु मनीषा और शिखा गर्ग हैं। सुषमा स्वराज ने कहा कि मैंने इथोपिया में भारतीय उच्चायुक्त से शोक संतप्त परिवारों को सभी सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।

इथोपियन एयरलाइंस हादसा: संकट में अफ्रीका की सबसे बड़ी हवाई सेवा, विस्तार योजनाओं को लगा झटका

संयुक्त राष्ट्र सलाहकार शिखा गर्ग की मौत

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पुष्टि की है कि सुश्री शिखा गर्ग पर्यावरण और वन मंत्रालय के साथ सलाहकार का काम करती हैं। वह नैरोबी में यूएनईपी की बैठक में भाग लेने के लिए इस विमान में यात्रा कर रही थीं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिकों के परिवारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि इथोपिया एयरलाइंस ने कहा कि विमान बोले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 8:38 बजे उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया। इथियोपिया एयरलाइंस ने कहा कि हादसे में केन्या के 32, कनाडा के साथ 18, इथोपिया के नौ, इटली, चीन और संयुक्त राज्य अमरीका के 8 नागरिक मारे गए हैं।विमान में ब्रिटेन और फ्रांस के सात लोग सवार थे, जबकि मिस्र के छह, जर्मनी के पांच हुए भारत के 4 नागरिकों की मौत हुई है।