
मियामी। जमैका और पूर्वी क्यूबा के बीच भूकंप के तेज झटके ( Earthquake in Jamaica ) महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कैरिबियाई सागर में जोरदार झटके महसूस हुए। अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इन झटकों के बारे में जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई।
मौसम विभाग ने जताई खतरनाक सुनामी की आशंका
मौसम विभाग ने इन झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट जारी ( Tsunami alert issued ) किया है। अमरीकी वैज्ञानिकों ने भी क्यूबा और जमैका के तटीय इलाके में खतरनाक सुनामी की आशंका जाहिर की है। लेकिन, राहत की जानकारी यह है कि यह है कि भूकंप में किसी के हताहत की कोई जानकारी नहीं मिली है।
कई सेकंड्स तक महसूस की गई थर्राहट
जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप की गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र मोंटेगो खाड़ी और जमैका के 140 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और निक्वैरो, क्यूबा के 140 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण में बताया जा रहा है। वहां की स्थानीय अखबार में कहा जा रहा है कि झटके कई द्वीपों में महसूस किए गए। थर्राहट कई सेकंड्स तक महसूस की गई। दहशत में लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।
Updated on:
29 Jan 2020 10:34 am
Published on:
29 Jan 2020 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
