
Earthquake in north east India
होनियारा। ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के सिडनी ( Sydney ) में जोरदार भूकंप ( Earthquake ) के झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके सिडनी के द्वीप समूह सोलोमोन ( earthquake strikes Solomon Islands ) में लोगों ने महसूस की।
अमरीकी भूगर्भ विज्ञान सर्वे ( US Geological Survey- USGS ) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 4 बजे (0500 GMT) भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र राजधानी होनियारा ( Honiara ) से 140 किलोमीटर दूर 17.7 किलोमीटर की गहराई पर था। अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
तुर्की में अब तक 36 की मौत
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को तुर्की के इलाज़िग प्रांत के छोटे से झीलों के शहर सिवक्रिस में 6.8 तीव्रता का भूकंप के झटका आया था। इससे पड़ोसी देश और कई शहरों में इसका प्रभाव देखने को मिला था।
शक्तिशाली भूकंप के इस झटके से अब तक 36 की मौत हो चुकी है, जबकि 1600 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें से दर्जनों की स्थिति गंभीर है।
जबकि बीते सप्ताह ही चीन के शिनजियांग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। USGS के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9:27 पर आया था और इसका केंद्र प्राचीन रेशम मार्ग के शहर काशगर से 100 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Published on:
27 Jan 2020 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
