आईएस सीरिया और इराक में अधिकांश क्षेत्र खो चुका है। पिछले साल उसे अपने गढ़ रक्का और मोसुल से बाहर कर दिया गया था। यही से बगदादी ने 2014 में खिलाफत की स्थापना की थी। बगदादी के सिर पर 25 मिलियन डॉलर का ईनाम रखा गया है। इस साल की शुरुआत में बगदादी के बेटे को होम्स के सीरियाई प्रांत में कमांडो ऑपरेशन में मार गिराया गया था। इस्लामिक स्टेट को नेस्तानाबूद करने के लिए अमरीका,फ्रांस और जर्मनी ने मिलकर आतंकी संगठन पर हवाई हमले किए। यहां तक कि सीरियाई सैनिकों का साथ देकर अमरीका ने इनके सफाए की योजना बनाई। कई कार्रवाई में अमरीका ने बगदादी के खात्मे की पुष्टि भी की। मगर कभी भी पुख्ता सबूत नहीं कर पाया।