8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान: 40 तालिबान आतंकियों का समर्पण, हथियार फेंक कर छोड़ी हिंसा

पिछले कुछ सप्ताह में लगभग 150 तालिबान आतंकवादियों ने किया समर्पण जनवरी में सरकारी बलों ने चलाया ऑपरेशन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 22 Jan 2020, 2:38 PM IST

afghanistan_taliban_fighters.jpg

काबुल। अफगानिस्तान ( Afghanistan ) के पश्चिमी प्रांत घोर के पहाड़ी क्षेत्र में तालिबान ( Taliban ) के 40 आतंकवादियों ने अफगान नेशनल आर्मी के समक्ष समर्पण ( Surrender ) कर दिया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'पश्चिमी घोर प्रांत के शाहराक जिले में मंगलवार को लगभग 40 तालिबान आतंकवादियों ने अपने हथियार फेंक दिए और हिंसा छोड़ दी।'

एक हफ्ते में 150 तालिबान आतंकियों ने किया समर्पण

समाचार एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, 40 तालिबान आतंकियों ने समर्पण शाहराक जिले में जारी अफगान सेना, पुलिस और इंटेलीजेंस एजेंसियों द्वारा जारी संयुक्त अभियान के दौरान किया है। बयान के अनुसार, शाहराक में पिछले कुछ सप्ताह में लगभग 150 तालिबान आतंकवादियों ने समर्पण कर दिया है।

अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, 24 घंटे में 60 आतंकवादी ढेर

आतंकवादी संगठन से नहीं आया अब तक कोई बयान

बयान के अनुसार, पूर्व आतंकवादियों ने पाया कि 'तालिबान आतंकवादी अफगानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लड़ रहे हैं इसलिए उन्होंने गलत रास्ता छोड़ने और सुलह का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया।' समर्पण करने वाले आतंकवादियों ने अपने हथियार भी सेना को सुपुर्द कर दिए। जनवरी में सरकारी बलों द्वारा आतंकवादियों पर कार्रवाई कड़ी करने के बाद से देशभर में लगभग 350 आतंकवादी समर्पण कर चुके हैं। आतंकवादी संगठन ने इसपर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।