
वाशिंगटन। कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर शुरूआत में कयास लगाए जा रहे थे कि ये बीमारी गर्म देशों में नहीं फैल पाएगी। मगर यह कहना अब गलत साबित हो रहा है। अफ्रीका जैसे गर्म महाद्वीप में इस महामारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। यहां बीते सात दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आशंका व्यक्त की है कि 1.3 अरब जनसंख्या वाला यह महाद्वीप वैश्विक महामारी का अगला केंद्र हो सकता है। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन के अनुसार अफ्रीका में अचानक महामारी के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। यहां गुरुवार तक संक्रमण के करीब 26 हजार मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं बीते सप्ताह यह आंकड़ा 16 हजार था।
तीन करोड़ लोगों की हो सकती है मौत
अफ्रीका के CDC निदेशक जॉन निकेनगेसोंग के अनुसार अफ्रीका में कोरोना की जांच क्षमता ‘बेहद सीमित’ है। ऐसे में यहां आंकड़ों से अधिक मामले सामने आ सकते हैं। महाद्वीप में वास्तव में संक्रमण के मामले और अधिक हो सकते हैं। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि अफ्रीका में इस वायरस से 3 लाख लोगों की मौत हो सकती है और यह तीन करोड़ लोग बेहद गरीबी की ओर जा सकते हैं।
निकेनगेसोंग ने कहा कि अफ्रीका के पास अब भी इस बड़ी समस्या को टालने के लिए समय है। इसके लिए जांच और वायरस के संपर्क में आने वालों की पहचान बेहद जरूरी है। इम्पीरियल कॉलेज लंदन के मॉडल पर एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महाद्वीप में अगर सामाजिक दूरी का पालन बेहतर तरह से किया भी जाए तो भी 12.2 करोड़ से ज्यादा लोग लोग संक्रमित हो सकते हैं। गौरतलब है दुनिया में अब तक 2,692,579 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जबकि 190,654 लोगों की मौत हो चुकी है।
Updated on:
24 Apr 2020 08:32 am
Published on:
24 Apr 2020 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
